Posts

Rama-Lakshmana duo of Indian art (Hindi) | भारतीय कला की राम-लक्ष्मण की जोड़ी

Image
  राजा राजा वर्मा, यह नाम कला इतिहासकारों , कला समीक्षकों तथा कुछ कलाकारों के अलावा ज़्यादातर लोग संक्षिप्त में नहीं जानते होंगे |   रवि वर्मा की जीवनी पढ़ते वक्त उनके निजी जीवन के बारे में ज़्यादा दिखाई भी नहीं पड़ता |   राजा वर्मा (रवि वर्मा के छोटे भाई) , जिनका उनके जीवन में बड़ा प्रभाव रहा उनके बारे में भी कम ही देखने मिलता है |   मगर हम जब भी पश्चिमी चित्रकारों की बात करें तो उन पर लिखा साहित्य, फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, आदि संक्षिप्त में बनी मिलती हैं|   उत्तर - प्रभाववादी डच चित्रकार विन्सेंट वैन गॉघ की जीवनी पढ़ते वक्त उनके निजी तथा पारिवारिक संबंधों के बारे में काफी पढ़ने मिलता है , उसमे भी अहम् तौर पर उनके जीवन में उनके छोटे भाई थिओ के योगदान के बारे में निश्चिन्त ही|   पश्चिमी देशों में दस्तावेजीकरण का हमेशा से ही बहुत महत्त्व रहा है|   जब रवि वर्मा कार्यरत थे , तब भारत अंग्रेजों का गुलाम था , हमारे अपने संघर्ष थे|   एक तरफ रियासतें अपना स्वतंत्र स्थान रखे हुए थीं , त